पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम होटल से भागा, पूरी दुनिया में कटाई देश की नाक

एक तरफ जहां भारतीय दल की पूरी दुनिया में कम खेलों के बावजूद ज्यादा मेडल लाने पर वाहवाही हो रही है, वहीं दूसरी और पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने देश के नाक कटाने के एक भी मौके को जाने नहीं दे रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

अक्सर क्रिकेट में और अन्य खेलों में भारत और पाकिस्तान की तुलना की जाती है, लेकिन सच बात यह है कि भारत के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं ठहरता है। यूं कहें कि पाकिस्तान के साथ तुलना करना भी बेईमानी हो गई है। हाल ही में सूर्यकुमार यादव भी इसकी पुष्टी कर चुके हैं कि भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच कोई राइवलरी नहीं रह गई है। बात क्रिकेट की ही नहीं बल्कि किसी भी मोर्चे पर किसी भी प्रकार की तुलना सही नहीं है।

Qudratullah

कुदरातुल्लाह (साभार-X)

नया मामला कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देखने को मिला जहां भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रोंज मेडल सहित 39 मेडल अपने नाम किए वहीं पाकिस्तान केवल एक मेडल के साथ स्वदेश लौटा। हालांकि, पाकिस्तान का दल छोटा था, लेकिन बात मेडल की नहीं हो रही है। पाकिस्तानी एथलीट ने ग्लासगो में जो हरकत की वो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बात का पता पूरी दुनिया को चलता भी नहीं, लेकिन पाकिस्तानी बॉक्सिंग संघ ने खुद अपने बॉक्सरों की पोल खोल दी।

End of Feed