Diamond League 2023, Olympic medalist Neeraj Chopra: दुनिया के नंबर-1 नीरज चोपड़ा ने लुसान डायमंड लीग में गोल्ड मेडल के साथ वापसी की। ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने 87.66 मीटर थ्रोकर के गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने यह पांचवें राउंड में किया। लुसान डायमंड लीग में नीरज की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही थी। उनका पहला थ्रो फाउल रहा था, लेकिन शानदार वापसी करते हुए नीरज ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। नीरज इससे पहले भी डायमंड लीग में गोल्ड जीत चुके हैं। दोहा डायमंड लीग में नीरज ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था। इस दौरान नीरज ने 88.67 मीटर का थ्रो किया था।
गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। (फोटो- डायमंड लीग के ट्विटर से)
इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा
डायमंड लीग में नीरज अपनी छाप छोड़ने में एक बार फिर सफल रहे। उन्होंने 87.66 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। वही, नीरज ने जर्मनी के जूलियन वीबर ओर चेक रिपब्लिक के याकूब वादलेज्चे को पीछे छोड़ा था। जर्मनी के जूलियन वीबर ने 87.03 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे, जबकि चेक रिपब्लिक के याकूब वादलेज्चे 86.13 मीटर थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
नीरज का ऐसा रहा प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा की डायमंड लीग में शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला राउंड फाउल रहा, जबकि दूसरे राउंड में नीरज ने 83.52 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद तीसरे राउंड में नीरज ने 85.02 मीटर का थ्रो किया। वहीं, चौथे राउंड में नीरज ने एक बार फिर गलती कर बैठे और यह राउंड भी फाउल रहा। इसके बाद पांचवें राउंड में नीरज ने 87.66 मीटर थ्रो किसा। इसके अलाला नीरज ने छठे राउंड में 84.15 मीटर का थ्रो किया। नीरज का पांचवां राउंड सबसे बेस्ट रहा और इस थ्रो के बदौलत वे पहले नंबर पर रहे।
