स्पोर्ट्स

Paavo Nurmi Games 2024: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने लगाया गोल्ड पर निशाना

Paavo Nurmi Games 2024: ओलंपिक चैम्पियन नीजर चोपड़ा पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में लौट आए हैं। फिनलैंड में खेले गए मुकाबले में नीरज ने 85.97 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। अब वह सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे।

Image

नीरज चोपड़ा। (फोटो- Athletics Federation of India Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फिनलैंड में खेले गए मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल।
  • नीरज ने 85.97 मीटर थ्रो करके मेडल अपने नाम किया।
  • अब वह सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे।

Paavo Nurmi Games 2024: पेरिस ओलंपिक से पहले ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया। फिनलैंड में खेले गए पावो नूरमी गेम्स 2024 टूर्नामेंट में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में उन्होंने 85.97 मीटर थ्रो करके मेडल अपने नाम किया। नीरज ने तीसरे राउंड में अपना बेस्ट दिया। वहीं, नीरज ने पहले प्रयास में 83.62 मीटर थ्रो किया। इसी तरह दूसरे प्रयास में नीरज ने 83.45 मीटर, तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर, चौथे प्रयास में 82.21 मीटर और छठे प्रयास में 82.97 मीटर थ्रो किया। हालांकि, पांचवां प्रयास फाउल रहा। वहीं, मेजबान देश के खिलाड़ी टोनी केरेनन (84.19 मीटर) सिल्वर मेडल और फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर (83.96) ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया

इन आठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबला

फिनलैंड में आयोजित जेवलिन थ्रो के खिताबी मुकाबले में आठ खिलाड़ियों के बीच जमकर मुकाबला खेला गया। इसमें भारत के नीरज चोपड़ा के अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर, लस्सी एटेलेटालो, त्रिनिदाद के केशोर्न वाल्कोट, जर्मनी के मैक्स डेह्निंग, फिनलैंड के टोनी केरेनन और मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डेरे शामिल हुए थे।

ये रहा फाइनल स्कोर

दोहा डाइमंड लीग में दूसरे नंबर पर रहे थे नीरज

नीरज चोपड़ा ने सत्र की शुरूआत मई में दोहा डाइमंड लीग में 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहकर की। उन्होंने भुवनेश्वर में फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी भाग लेकर 82.27 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता। अब वह सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में भाग लेंगे। वहीं, पंचकूला में 27 जून से होने वाली राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स में वह नहीं खेलेंगे।

नीरज चोपड़ा के पांच बेस्ट थ्रो

जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा के पांच बेस्ट थ्रो पर नजर डालते हैं। उन्होंन 2022 में स्वीडन में खेलने गए मुकाबले में 89.94 मीटर का थ्रो किया था। यह उनका अभी तक का बेस्ट थ्रो है। वहीं, 2023 में चीन में नीरज ने 88.88 मीटर थ्रो, 2021 में भारत में 88.07 मीटर थ्रो, 2018 में इंडोनेशिया में 88.06 मीटर थ्रो और 2020 में दक्षिण अफ्रीका में 87.86 मीटर का थ्रो किया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article