WFI के खिलाफ प्रदर्शन: पहलवानों के समर्थन में आए नीरज चोपड़ा, कहा-इन्हें सड़कों पर देखकर होता है दुख

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 28, 2023, 11:39 AM IST

देश के नामी-गिरामी पुरुष-महिला पहलवान डब्ल्यूएफआई और बृज भूषण के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

Neeraj Chopra Supports Wrestlers: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आ गए हैं। नीरज ने ट्वीट करके अधिकारियों से इस मामले में जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। देश के नामी-गिरामी पुरुष-महिला पहलवान डब्ल्यूएफआई और बृज भूषण के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बृज भूषण पर जूनियर पहलवानों ने शोषण और डराने धमकाने जैसे कई आरोप लगाए हैं।

Neeraj Chopra

पहलवानों के समर्थन में आए नीरज चोपड़ा

नीरज ने क्या लिखा

दिल्ली के जंतर मंतर पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई पहलवानों के विरोध के बीच ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को ट्विटर पर अधिकारियों से मामले पर तेजी से कार्रवाई करने का आग्रह किया। चोपड़ा ने ट्विटर पर कहा, "हमारे एथलीटों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है। उन्होंने हमारे महान देश का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। एक राष्ट्र के रूप में हम प्रत्येक व्यक्ति की अखंडता और सम्मान की रक्षा करने के लिए जिम्मेदार हैं, चाहें वो एथलीट हों या नहीं। जो हो रहा है वह कभी नहीं होना चाहिए। यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटा जाना चाहिए। न्याय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।"

End of Feed