डिहाइड्रेशन से नोवाक जोकोविच हुए परेशान, सिनसिनाटी ओपन में चौंकाने वाली हार का करना पड़ा सामना

जोकोविच ने थियागो टिरांटे के खिलाफ पहला सेट जीता लेकिन 2-6, 6-4, 6-4 से हारने से पहले उन्हें फिजिकली स्ट्रगल करना पड़ा। 39 साल के जोकोविच जुलाई में विंबलडन सेमीफाइनल में यानिक सिनर से हारने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, जोकोविच गर्मी से बेहाल दिखे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सिनसिनाटी ओपन में नोवाक जोकोविच की वापसी फीकी रही। 24 बार के ग्रैंस स्लैम चैंपियन जोकोविच डिहाइड्रेशन से जूझते दिखे। इसके चलते सर्बियाई खिलाड़ी को अंत में अर्जेंटीना के थियागो टिरांटे से तीन सेट गंवाने के बाद चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। नोवाक जोकोविच का सिनसिनाटी ओपन कैंपेन दूसरे राउंड में चौंकाने वाली हार के साथ खत्म हुआ।

Novak Djokovic tennis

नोवाक जोकोविच को सिनसिनाटी ओपन में मिली हार। फोटो- टेनिस चैनल

जोकोविच ने थियागो टिरांटे के खिलाफ पहला सेट जीता लेकिन 2-6, 6-4, 6-4 से हारने से पहले उन्हें फिजिकली स्ट्रगल करना पड़ा। 39 साल के जोकोविच जुलाई में विंबलडन सेमीफाइनल में यानिक सिनर से हारने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, जोकोविच गर्मी से बेहाल दिखे। सर्बियाई खिलाड़ी को उल्टी तक हुई। बाद में उन्हें डॉक्टर और फिजियोथेरेपिस्ट से इलाज की जरूरत पड़ी।

End of Feed