दो साल में पहली बार नोवाक जोकोविच के साथ हुआ कुछ ऐसा, 23 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन के फैंस दंग

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 16, 2023, 02:27 PM IST

Novak Djokovic loses match in USA after 2021: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी व सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच अमेरिका में 2021 के बाद पहला मैच हारे जब उन्हें वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में युगल मैच में पराजय का सामना करना पड़ा। जोकोविच और निकोला काचिच को जैमी मूरे और माइकल वीनस ने 6-4, 6-2 से हराया।

तेईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) अमेरिका में 2021 के बाद पहला मैच हारे जब उन्हें वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में युगल मैच में पराजय का सामना करना पड़ा। जोकोविच और निकोला काचिच को जैमी मूरे और माइकल वीनस ने 6-4, 6-2 से हराया। जोकोविच कोरोना टीकाकरण नहीं कराने की वजह से अमेरिका में पिछले दो साल में कई टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे।

Novak Djokovic loses in USA for first time since 2021

नोवाक जोकोविच (AP)

विम्बलडन फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हारने के बाद जोकोविच का यह पहला प्रतिस्पर्धी मैच था । एकल में उनका सामना अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा। अल्काराज ने आस्ट्रेलिया के क्वालीफायर जोर्डन थाम्पयन को 7-5, 4-6, 6-3 से मात दी । वह इस सत्र में 50 जीत दर्ज करने वाले पहले एटीपी खिलाड़ी बन गए।

End of Feed