Australian Open 2023: नोवाक जोकोविच जीते, एरिना सबालेंका भी तीसरे दौर में पहुंची

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2023, 08:05 PM IST

Australian Open 2023, 19th January Results: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली है। 21 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने 191वीं रैंकिंग के कोयूऑकॉड को 6-1, 6-7 (5), 6-2, 6-0 से हराया। उनको दूसरे सेट के दौरान मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा था।

सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने गुरूवार को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन में फ्रांस के क्वालीफायर एंजो कोयूआकॉड पर जीत से तीसरे दौर में जगह बनायी। मेलबर्न पार्क में 10वीं ट्राफी हासिल करने की कोशिश में जुटे 21 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने 191वीं रैंकिंग के कोयूऑकॉड को 6-1, 6-7 (5), 6-2, 6-0 से हराया।

novak djokovic in australian open 2023

नोवाक जोकोविच (AP)

उन्हें दूसरे सेट के दौरान मेडिकल टाइम आउट लेना पड़ा जिसमें उनके दायें पैर पर पट्टियां बांधी गयी जिससे वह यह सेट गंवा बैठे। लेकिन मैच जीतने में सफल रहे। यह जोकोविच की आस्ट्रेलियाई ओपन में लगातार 23वीं जीत थी जबकि पिछले साल वह कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लेने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाये थे। अब जोकोविच का सामना अगले दौर में ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा।

End of Feed