US Open 2026: टूर्नामेंट शुरू होते ही उलटफेर, यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स के पहले ही मैच में सबालेंका-जोकोविच की जोड़ी पस्त

Novak Djokovic-Aryana Sabalenka lose in first match of US Open Mixed Doubles: साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2026 में दुनिया के दो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और उनकी जोड़ी एरीना सबालेंका मिक्स्ड डबल्स के पहले ही मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी के आगे पस्त हो गई।

एरीना सबालेंका और नोवाक जोकोविच को अब एक और U.S. ओपन सिंगल्स टाइटल जीतने की उम्मीद करनी होगी। वे टेनिस के टॉप डबल्स खिलाड़ियों में से दो का मुकाबला नहीं कर पाए।

novak djokovic aryana sabalenka lose in first match of us open mixed doubles

नोवाक जोकोविच और एरिना सबालेंका की जोड़ी पहले ही मैच में हारी

सबालेंका और जोकोविच ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अपनी बढ़त बनाए नहीं रख सके। यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स टूर्नामेंट के पहले राउंड में उन्हें कैटरीना सिनियाकोवा और हेनरी पैटन के खिलाफ 1-4, 4-2 (10-2) से हार का सामना करना पड़ा। महिला डबल्स में नंबर 1 रैंक वाली सिनियाकोवा ने जोकोविच के खिलाफ सर्विस करते हुए ऐस के साथ मैच खत्म किया।

End of Feed