Wimbledon 2023: जीत के साथ जोकोविच और स्वियातेक का आगाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2023, 11:42 PM IST

सर्बिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने विंबल्डन की शुरुआत जीत के साथ की है। दोनों ने दूसरे राउंड में जगह बना ली है। जोकोविच ने अर्जेंटीना के पेड्रो काचिन को शिकस्त दी जबकि मौजूदा फ्रैंच चैंपियन स्वियातेक ने झू लीन को शिकस्त दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोवाक जोकोविच ने की जीत के साथ शुरुआत
  • इगा स्वियातेक ने भी जीता पहला मैच
  • मौजूदा फ्रैंच चैंपियन है स्वियातेक

दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने पुरुष एकल में सबसे ज्यादा विम्बलडन खिताब जीतने के रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की ओर मजबूत कदम बढ़ते हुए सोमवार को शुरुआती दौर के मुकाबले में अर्जेंटीना के पेड्रो काचिन को शिकस्त दी। सर्बिया के जोकोविच ने बारिश के प्रभावित दो घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले को 6-3, 6-3, 7-6 से अपने नाम किया। रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच ने सात बार विम्बलडन पुरुष एकल का खिताब जीता है। रिकॉर्ड फेडरर के नाम है जो आठ बार इसके चैम्पियन बने है।

Novak Djokovic and Iga Świątek

नोवाक जोकोविच और इगा स्वियातेक (साभार-Wimbledon)

मौजूदा फ्रैंच चैंपियन स्वियातेक का भी धमाल

महिला एकल की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इगा स्वियातेक के मुकाबले में बारिश ने खलल डाली। उन्होंने पहले दौर के एकतरफा मैच में चीन की झू लीन को शिकस्त दी। अब तक चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी स्वियातेक ने लीन को 6-1, 6-3 से हराकर विम्बलडन में अपना पहला खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाये।

End of Feed