US Open 2023 Final: यूएस ओपन फाइनल में फिर आमने-सामने होंगे जोकोविच ओर मेदवेदेव

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 9, 2023, 01:20 PM IST

US Open 2023 Final, Nova Djokovic and Daniil Medvedev: यूएस ओपन का रोमांचक अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के खिलाफ मुकाबले में सर्बिया के धाकड़ खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना डेनियल मेदवेदेव से होगा।

US Open 2023 Final, Nova Djokovic and Daniil Medvedev: सर्बियाई सुपरस्टार नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में बेन शेल्टन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें उनका सामना डेनियल मेदवेदेव से होगा। जोकोविच 20 साल के गैर वरीय अमेरिकी खिलाड़ी शेल्टन को 6-3, 6-2, 7-6 (4) से मात देकर फ्लशिंग मिडोज में रिकॉर्ड बराबरी कर 10वीं बार फाइनल में पहुंचे। यह उनका ग्रैंडस्लैम में 36वां फाइनल भी है।

Nova Djokovic vs Daniil Medvedev

नोवाक जोकोविच बनाम डेनियल मेदवेदेव। (फोटो- US Open Tennis Twitter)

कोविड-19 टीकाकरण नहीं कराने के कारण वह पिछले साल अमेरिका की यात्रा नहीं कर सके थे लेकिन अब यह 36 वर्षीय खिलाड़ी न्यूयॉर्क में अपना चौथा खिताब और कुल 24वीं ग्रैंडस्लैम ट्राफी से महज एक जीत दूर है। जोकोविच अगर यह खिताब जीत जाते हैं तो वह (1968 से शुरु) पेशेवर युग में अमेरिकी ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जायेंगे।

End of Feed