नीता अंबानी फिर चुनी गईं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी एक बार फिर सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य चुनी गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीता अंबानी निर्विरोध चुनी गईं आईओसी की सदस्य
  • साल 2016 से बनी हुईं हैं इस समिति की सदस्य
  • नीता अंबानी को मिले वोटिंग में शत प्रतिशत मत

नई दिल्ली: भारतीय खेल प्रशासक नीता अंबानी को बुधवार को पेरिस में सर्वसम्मति से दोबारा भारत से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया। पेरिस में चल रहे आईओसी के 142वें सत्र के दौरान हुए मतदान में नीता को शत प्रतिशत मत मिले। नीता ने पुन: आईओसी सदस्य चुने जाने के बाद विज्ञप्ति में कहा,'मैं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अध्यक्ष (थॉमस) बाक और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर उनके विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'

Nita Ambani

नीता अंबानी

ओलंपिक आंदोलन को भारत और दुनिया में मजबूत करने को हूं तत्पर

उन्होंने कहा, 'फिर से (सदस्य) चुना जाना ना केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव की मान्यता भी है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करती हूं और भारत तथा दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए तत्पर हूं।'

End of Feed