Paris olympics 2024: सिल्वर मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान, बोले- इन खिलाड़ियों के साथ भारत में प्रतिस्पर्धा करना मेरा सपना

Paris olympics 2024, Neeraj Chopra Statement: गोल्डन स्टार नीरज चोपड़ा का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने अपना बेस्ट थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। यह उनक ओलंपिक का दूसरा मेडल है। मेडल जीतने के बाद नीरज ने अपने सपने को लेकर कहा कि इन खिलाड़ियों के साथ भारत में प्रतिस्पर्धा करना मेरा सपना है।

Paris olympics 2024, Neeraj Chopra Statement: स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को उम्मीद है कि पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद वह जल्द ही भारत में अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे। नीरज ने पेरिस में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर तक भाला फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के थ्रो से तीसरे स्थान पर रहे। स्पर्धा में जूलियन वेबर, याकूब वाडलेच और जूलियस येगो जैसे कुछ शीर्ष खिलाड़ी भी प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।

Neeraj Chopra, Neeraj Chopra Statement, Neeraj Chopra Reaction, Neeraj Chopra Medal in Paris olympics, Paris olympics 2024, Paris olympics, Paris olympics 2024 Updates,

सिल्वर मेडल के साथ नीरज चोपड़ा। (फोटो- Neeraj Chopra X)

भारत में जल्द होगी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

नीरज ने ओलंपिक.कॉम द्वारा प्रशंसकों के साथ आयोजित एक बातचीत सत्र के दौरान कहा, ‘‘भारत में अन्य अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ प्रतिस्पर्धा करना मेरा सपना है। उम्मीद है कि भारत में जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी और मैं ऐसा कर पाऊंगा।’ टोक्यो में गोल्ड के बाद पेरिस में सिल्वर मेडल के साथ लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतने वाले नीरज ने कहा कि वह अपने खेल के कुछ क्षेत्रों पर काम करना चाहते हैं उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब एक नए सत्र में प्रवेश कर रहा हूं इसलिए मेरे पास ट्रेनिंग विधियों या तकनीक को बदलने के लिए इतना समय नहीं है। लेकिन मुझे कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की उम्मीद है, खासकर भाला फेंकने की लाइन में।’’

फाइनल में सर्वश्रेष्ठ देना चाहते थेनीरज ने कहा, ‘‘भाला फेंकने का सही कोण ताकि मुझे अपने थ्रो में अधिक शक्ति मिले। मैं निश्चित रूप से इस पर काम करूंगा।’’ इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि पेरिस खेलों में शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ स्थिति में नहीं होने के बावजूद वह फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘शरीर काफी अच्छी स्थिति में नहीं था। लेकिन जब अरशद ने वह थ्रो किया...मैं अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया क्योंकि मेरे दिमाग में यह विचार था कि मुझे सर्वश्रेष्ठ थ्रो करना है क्योंकि प्रतिस्पर्धा पहले से ही बहुत कठिन हो गई थी।’’ नीरज और नदीम की माताएं एक-दूसरे के बेटे पर स्नेह बरसाकर सोशल मीडिया पर छा गईं।

End of Feed