World Athletics Championship: विदेश मंत्रालय से नीरज चोपड़ा ने की किशोर जेना वीजा मामले में दखल की मांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 17, 2023, 05:48 PM IST

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने विदेश मंत्रालय से किशोर जेना का वीजा हंगरी द्वारा रद्द किए जाने के मामले में त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।

नई दिल्ली: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को किशोर जेना के वीजा मुद्दे को सुलझाने के लिए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की जिससे कि उनके साथी भाला फेंक खिलाड़ी आगामी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा पेश कर सकें। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने बुधवार को कहा कि ओडिशा के भाला फेंक खिलाड़ी का एक महीने का वीजा दिल्ली में हंगरी के दूतावास ने रद्द कर दिया है जिससे 19 से 27 अगस्त तक बुडापेस्ट में होने वाली इस प्रतिष्ठित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उनका हिस्सा लेना संदिग्ध हो गया है।

Kishore Jena

किशोर जेना

विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप का किया अनुरोध

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नीरज ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से ‘समाधान खोजने’ का आग्रह किया। नीरज ने विदेश मंत्रालय और जयशंकर को टैग करते हुए पोस्ट किया,'अभी सुना है कि किशोर जेना के वीजा के साथ कुछ समस्याएं हैं जो उन्हें विश्व चैंपियनशिप के लिए हंगरी में प्रवेश करने से रोक रही हैं। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी कोई समाधान ढूंढने में सक्षम होंगे क्योंकि यह उसके करियर के सबसे बड़े लम्हों में से एक है। आइए वह सब कुछ करें जो हम कर सकते हैं।'

End of Feed