मांसपेशियों में खिंचाव के कारण एफबीके खेलों से हटे स्टार भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 29, 2023, 07:26 PM IST

Neeraj Chopra: गत ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और एहतियाती तौर पर वह अगले महीने होने वाले एफबीके खेलों से हट रहे हैं।

गत ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और एहतियाती तौर पर वह अगले महीने होने वाले एफबीके खेलों से हट रहे हैं।

Neeraj Chopra out of FBK games

नीरज चोपड़ा (AP)

दुनिया के नंबर एक भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हाल में ट्रेनिंग के दौरान मेरी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। चिकित्सा आकलन के बाद मैंने और मेरी टीम ने ऐसे किसी भी जोखिम से बचने का फैसला किया जिससे चोट बढ़ जाए।’’

End of Feed