स्पोर्ट्स

VIDEO: अवॉर्ड शो में दिखा नीरज चोपड़ा का अलग अंदाज, देसी स्टाइल में डांस करके सबको किया दंग

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 24, 2023, 05:29 PM IST

Neeraj Chopra dance video goes viral: भारत के स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा आमतौर पर बेहद शांत और शर्मीले स्वभाव के नजर आते हैं लेकिन हाल में हुए स्पोर्ट्स हॉनर अवॉर्ड्स के दौरान नीरज चोपड़ा अलग ही रंग में नजर आए। वो डांस करने उतरे और ऐसा डांस किया कि सब दंग रह गए।

Image

नीरज चोपड़ा का डांस वीडियो वायरल (Viralbhayani- Instagram)

Neeraj Chopra dancing video: स्टार भारतीय जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा आमतौर पर उन खिलाड़ियों में जाने जाते हैं जो स्वभाव से बेहद शांत और शर्मीले हैं। ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा जब भी किसी समारोह या फिर किसी अवॉर्ड शो का हिस्सा बने हैं, तो वो बेहद शांत नजर आते हैं। पदक जीतने के बाद उनका जश्न भी ज्यादा लंबा नहीं रहता, बस चेहरे पर एक मुस्कान बरकरार रहती है। लेकिन इस बार वही नीरज चोपड़ा थोड़ा अलग अंदाज में नजर आए हैं।

मुंबई में आयोजित हुए इंडियन स्पोर्ट्स हॉनर्स 2023 अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान नीरज चोपड़ा कुछ खास करते दिखे और देखते-देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, यहां नीरज चोपड़ा डांस करते नजर आए। डांस भी पूरा देसी अंदाज में। सभी जानते हैं कि नीरज चोपड़ा जमीन से जुड़े हुए सेलेब्रिटीज में शुमार किए जाते हैं और यहां उनका डांस भी देसी था। अपना ब्लेजर दोनों हाथों में ऊपर उठाकर ठुमके लगाते हुए नीरज चोपड़ा को देखकर सब दंग रह गए।

यहां देखिए नीरज चोपड़ा का वायरल वीडियो

इस अवॉर्ड कार्यक्रम मेंं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी खास अंदाज में नजर आए, जबकि दीपिका पादुकोण अपने पिता प्रकाश पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ इस समारोह में शामिल हुईं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article