मोरक्‍को ने पुर्तगाल को हराकर रचा इतिहास, वर्ल्‍ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2022, 11:11 PM IST

Morocco upsets Portugal in FIFA World Cup: मोरक्‍को ने शनिवार को फीफा विश्‍व कप के क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो की पुर्तगाल को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। मोरक्‍को फीफा विश्‍व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना। मोरक्को की टीम को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम लगभग छह मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोरक्‍को ने फीफा विश्‍व कप क्‍वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल को 1-0 से मात दी
  • मोरक्‍को फीफा विश्‍व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना
  • मोरक्को के लिए अल थुमामा स्टेडियम में यूसुफ एन नेसरी ने विजयी गोल 42वें मिनट में दागा

दोहा: यूसुफ एन नेसरी के हेडर से दागे गोल की बदौलत अंतिम लम्हों में 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद मोरक्को शनिवार को यहां पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश बना। मोरक्को की टीम को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम लगभग छह मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की पुर्तगाल की टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई।

morocco

मोरक्‍को ने पुर्तगाल को हराया

दुनिया की 22वें नंबर की टीम मोरक्को के लिए अल थुमामा स्टेडियम में यूसुफ एन नेसरी ने विजयी गोल 42वें मिनट में दागा। मोरक्को का विश्व कप नॉकआउट में यह पहला गोल था। कतर में अंतिम आठ में पहुंचने वाली यूरोप या दक्षिण अमेरिका से बाहर की एकमात्र टीम मोरक्को फुटबॉल के महासमर के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है। इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में अंतिम आठ में बनाई लेकिन तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी।

End of Feed