France vs Morocco: फीफा विश्व कप के बड़े क्वार्टर फाइनल से पहले मोरक्को को लगा झटका, फ्रांस के खिलाफ नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी

France vs Morocco Quarter Final, Ismael Saibari Out: फुटबॉल विश्व कप 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और मोरोक्कों की टीमें टकराने वाली हैं, हालांकि इस बड़े मुकाबले से पहले मोरोक्को को एक करारा झटका लगा है।

France vs Morocco FIFA World Cup Quarter Finals: मोरक्को को फ्रांस के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल मैच में अपने शानदार फॉर्म में चल रहे फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी की कमी खलेगी, लेकिन हेड कोच मोहम्मद ओहाबी का कहना है कि 'एटलस लायंस' सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जगह बनाने की कोशिश में अपनी फिलॉसफी पर कायम रहेंगे।

FIFA World Cup, France vs Morocco Quarter Final, Ismael Saibari out of QF

फ्रांस-मोरोक्को फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल से पहले मोरोक्को को झटका

कनाडा के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में मोरक्को की 3-0 से जीत के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए सैबारी, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाफ गुरुवार (लोकल टाइम) को होने वाले मुकाबले के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाए हैं। ओहाबी ने पत्रकारों से कहा, "वह तैयार नहीं हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए टूर्नामेंट का अंत नहीं होगा।"

End of Feed