प्री-क्वार्टर मैच से पहले इंग्लैंड खिलाड़ियों की नींद हराम करने के लिए मैक्सिकों फैंस ने अपनाया अजीबोगरीब तरीका

जीत के लिए फैंस का योगदार कितना अहम हो सकता है, इसके लिए दुनिया को मैक्सिको और इंग्लैंड मैच से पहले जो हुआ उसके बारे में जानना चाहिए। भारतीय समयनुसार इंग्लैंड प्री-क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको से सुबह 5.30 बजे भिड़ने वाला है।

मैक्सिको फुटबॉल टीम के दर्जनों प्रशंसक पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद रविवार तड़के तक इंग्लैंड टीम के होटल के बाहर डटे रहे और अपनी टीम के खिलाफ होने वाले विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले खिलाड़ियों की नींद में खलल डालने के लिए ’शोर मचाते’ रहे। लाउडस्पीकर, हॉर्न और आतिशबाजी के साथ जुटे प्रशंसकों ने मैक्सिको सिटी के पश्चिमी हिस्से स्थित सांता फे के ’जेडब्ल्यू मैरियट’ होटल के बाहर देर रात तक शोर-शराबा किया, ताकि होटल में ठहरे इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आराम नहीं मिल सके।

England vs mexico

इंग्लैंड बनाम मैक्सिको (साभार-AP)

इससे पहले भी मैक्सिको के प्रशंसकों ने इक्वाडोर के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले इसी तरह की रणनीति अपनाई थी। वह मैच मैक्सिको ने 2-0 से जीता था, जिसके बाद इक्वाडोर फुटबॉल महासंघ ने टूर्नामेंट आयोजकों से इसकी औपचारिक शिकायत की थी। इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुकल ने इस व्यवधान की आशंका पहले ही जताई थी, लेकिन इसके असर को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

End of Feed