मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होंडुरास के खिलाफ मैत्री मैच में नहीं खेले मेसी

विश्व कप फुटबॉल शुरू होने में जब केवल तीन दिन का समय बचा है। तब स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी की फिटनेस अर्जेंटीना के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मेसी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शनिवार रात होंडुरास के खिलाफ अर्जेंटीना के मैत्री मैच में नहीं खेले।

कॉलेज स्टेशन (टेक्सास)। विश्व कप फुटबॉल शुरू होने में जब केवल तीन दिन का समय बचा है। तब स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी की फिटनेस अर्जेंटीना के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मेसी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शनिवार रात होंडुरास के खिलाफ अर्जेंटीना के मैत्री मैच में नहीं खेले, जिससे यह सुनिश्चित नहीं है कि वह विश्व कप में अपनी टीम के पहले मैच तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं।

Lionel Messi

लियोनेल मेसी नहीं खेले पाए मैच। फाइल फोटो

तीन सप्ताह में 39 वर्ष के होने वाले मेसी ने मैच से पहले अपने साथियों के साथ अभ्यास किया लेकिन अर्जेंटीना की 2-0 से जीत के दौरान वह बेंच पर ही बैठे रहे। टीम ने कहा है कि मेसी कब तक फिट हो पाएंगे यह उनकी शारीरिक और कार्यात्मक प्रगति पर निर्भर करेगा। अर्जेंटीना विश्व कप से पहले अपना अंतिम अभ्यास मैच मंगलवार को ऑबर्न, अलबामा में आइसलैंड के खिलाफ खेलेगा।

End of Feed