Manu Bhaker Pistol Shooting Today Match Result, पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय युवा शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार मेडल से चूक गईं। पेरिस ओलंपिक में शनिवार को खेले गए 25 मीटर पिस्टल महिला इवेंट के खिताबी मुकाबले में मनु भाकर चौथे स्थान रहीं। मनु की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की। एलिमिनेशन राउंड में मनु भाकर और हंगरी की वेरोनिका मेजर का स्कोर 28-28 अंक से बराबर हो गया था। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए शूट ऑफ किया गया, जिसमें मनु भाकर पिछड़ गईं और 28 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं।
मनु भाकर। (फोटो- Naveen Patnaik X)
फाइनल में ऐसा रहा प्रदर्शन
मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गईं। उन्होंने खिताबी मुकाबले के पहले स्टेज में 10 अंक बनाए। वहीं, दूसरे स्टेज में मनु ने 18 अंक और बनाए। इसके साथ ही वे कुल 28 अंक जोड़े और चौथे नंबर पर रहीं। वहीं, कोरिया की जिन यांग ने कुल 37 अंक के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि फ्रांस की केमिली जेद्रजेव्स्की 37 अंक के साथ सिल्वर और हंगरी की वेरोनिका मेजर 31 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
क्वालीफिकेशन में दूसरे नंबर पर थीं मनु
क्वालीफिकेशन राउंड के प्रिसिजन के दूसरे राउंड में मनु भाकर ने अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने पहले सीरीज में 97 अंक बनाए थे। इसी लय को बरकरार रखते हुए मनु ने दूसरे सीरीज में 98 अंक और तीसरे सीरीज में 99 अंक बनाए। उन्होंने कुल 294 अंक बनाए थे। वहीं, रैपिड राउंड में मनु ने पहले सीरीज में 100 अंक बनाए, जबकि दूसरे सीरीज में 98 और तीसरे सीरीज में भी 98 अंक बनाए। इसके साथ मनु ने रैपिड राउंड में कुल 296 अंक बनाए।
मनु ने दो ब्रॉन्ज मेडल पर लगाया निशाना
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। मनु ने पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। इसी जीत के साथ ही भारत का पेरिस ओलंपिक में मेडल का खाता भी खुला था। इसके साथ ही वे शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थीं। इसके अलावा मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराया था और देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया था।
ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने यह दोनों मेडल एक ही ओलंपिक में जीते। इसके साथ ही मनु ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय बन गईं। मनु से पहले रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने दो अलग-अलग ओलंपिक में मेडल जीते हैं। सुशील ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल और 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इसी तरह पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीता था और टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
