स्पोर्ट्स

Women's World Boxing Championship 2023: फाइनल में पहुंची ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और स्वीटी बूरा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 23, 2023, 09:48 PM IST

भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और स्वीटी बूरा ने नई दिल्ली में आयोजित विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इन दोनों के फाइनल में प्रवेश करते ही भारत के चार रजत पदक कम से कम पक्के हो गए हैं।

Image

लवलीना बोरगोहेन

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने नई दिल्ली में आयोजित विमेंस वर्ल़् बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही चैंपियनशिप में भारत की तीसरा रजत पदक भी पक्का हो गया। लवलीना ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को सेमीफाइनल मुकाबले में 4-1 के अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

स्वीटी बूरा भी पहुंची फाइनल में, भारत के चार रजत हुए पक्के

लवलीना के फाइनल में पहुंचने के कुछ ही देर बाद अनुभवी स्वीटी बूरा (81 किग्रा) ने भी महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। वो फाइनल में पहुंचने वाली चौथी भारतीय बॉक्सर बनीं। स्वीटी की जीत के साथ ही मेजबान भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप में चार रजत पदक पक्के हो गए। इनमें से कितने स्वर्ण पदक में तब्दील होंगे ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन भारतीय महिला बॉक्सिंग का भविष्य स्वर्णिम है ये बात तो इनकी जीत के साथ तय हो गई है।

नीतू और निख़त भी पहुंची फाइनल में

लवलीना और स्वीटी से गुरुवार को नीतू गंघास और मौजूदा विश्व चैंपियन निखत जरीन ने भी अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निखत ने 50 किग्रा भारवर्ग में ओलंपिक पदक विजेता इन्ग्रिट वेलेंसिया को 5-0 के अंतर से मात दी। वहीं नीतू ने कजाखस्तान की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 48 किग्रा भारवर्ग में 5-2 के अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article