Champions League: दो गोल से पिछड़ने के बाद लिवरपूल ने की वापसी, विलारियल को 4-3 से हराया

UEFA चैंपियंस लीग में एनफील्ड के मैदान पर लिवरपूल ने शानदार वापसी करते हुए विलारियल को 4-3 से हरा दिया। मैच में दो गोल से पिछड़ने के बाद लिवरपूल ने गजब की वापसी की और मैच अपने नाम कर लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। UEFA चैंपियंस लीग में एनफील्ड के मैदान पर लिवरपूल ने शानदार वापसी करते हुए विलारियल को 4-3 से हरा दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद लिवरपूल ने बेहतरीन खेल दिखाया। लगातार तीसरी जीत के साथ लीग चरण में अपनी शानदार शुरुआत को बरकरार रखा।

liverpool

लिवरपूल ने पिछड़ने के बाद की दमदार वापसी।

इस रोमांचक मुकाबले में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने दो गोल किए, जबकि रोनाल्ड अराउजो और फ्लोरियन विर्ट्ज ने भी गोल दागे। विलारियल के लिए जॉर्जेस मिकाउटाडजे, सर्गी कार्डोना और सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी तानितोलुवा ओलुवासेयी ने गोल किए, लेकिन शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed