स्पोर्ट्स

FIFA वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले मेस्सी ने दिखाया जलवा, पेनल्टी पर गोल करके अर्जेंटीना को दिलाई शानदार जीत

Lionel Messi Scores Penalty For Argentina: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अभ्यास मैच में एक शानदार पेनल्टी गोल के जरिए अपनी टीम को आइसलैंड के खिलाफ जीत दिलाई और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस और कौशल का नमूना पेश कर दिया है।

Image

लियोनेल मेस्सी

Photo : AP

Lionel Messi In FIFA World Cup 2026: लियोनल मेस्सी अपने छठे विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उनके पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत गत चैंपियन अर्जेन्टीना ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले अपने अंतिम तैयारी मैच में आइसलैंड को 3-0 से हराया। मांसपेशियों की चोट से उबरने के बाद अर्जेन्टीना के कप्तान मेस्सी इस मुकाबले के दौरान 20 मिनट तक मैदान पर रहे।

अपने 39वें जन्मदिन और छठे विश्व कप से कुछ दिन पहले मेस्सी ने मुकाबले की शुरुआत स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में की। मेस्सी 70वें मिनट में मैदान पर उतरे और लोटारो मार्टिनेज के खिलाफ फाउल के लिए मिली पेनल्टी को 72वें मिनट में गोल में बदला।

मेस्सी 117 गोल के साथ अर्जेन्टीना की ओर से सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी हैं। वर्ष 1978, 1986 और 2022 के चैंपियन अर्जेन्टीना की नजरें अपने चौथे विश्व खिताब पर टिकी हैं। टीम ग्रुप जे में अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को कन्सास सिटी में अल्जीरिया के खिलाफ करेगी। इस ग्रुप की अन्य टीम ऑस्ट्रिया और जोर्डन है।

इस स्टार खिलाड़ी ने पिछले फीफा विश्व कप में अपनी अगुवाई में देश को दूसरी बार विश्व फुटबॉल चैंपियन बनाया था। उसके बाद से उनके संन्यास की खबरें भी चर्चा में रहीं लेकिन मेस्सी मैदान पर लौटे और अमेरिका में इंटर मियामी टीम के लिए MLS में खेलते हुए उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन करना जारी रखा। अब जल्द 39 साल के होने वाले मेस्सी संभावित रूप से अपना अंतिम फीफा विश्व कप खेलने जा रहे हैं और अर्जेंटीना की टीम भी मजबूत नजर आ रही है, ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वो फीफा विश्व कप में लगातार दो साल खिताब जीतने का इतिहास रच पाएंगे। दूसरी ओर, विश्व के एक और बड़े खिलाड़ी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी क्योंकि उनका भी ये अंतिम फीफा विश्व कप होने वाला है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article