अब अमेरिका में मेस्सी का 'डबल' धमाल, इंटर मियामी को मेजर सॉकर लीग फाइनल में पहुंचाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2023, 08:35 PM IST

Lionel Messi, Inter Miami: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर व विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेस्सी ने अब अमेरिका में भी अपनी छाप छोड़ दी है। उन्होंने अपने पहले मेजर सॉकर लीग में अपनी टीम इंटर मियामी को फाइनल में पहुंचा दिया है।

लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने दो गोल करने में मदद की और बाद में पेनल्टी किक पर गोल दागा जिससे इंटर मियामी ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके मेजर सॉकर लीग में शीर्ष पर चल रहे सिनसिनाटी को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर यूएस ओपन कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

Lionel Messi in Major Soccer League

लियोनेल मेस्सी (AP)

सिनसिनाटी ने शुरू में ही 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद मेस्सी के प्रयासों से लियोनार्डो कैम्पाना ने दो गोल दागकर इंटर मियामी को बराबरी दिलाई। मियामी ने अतिरिक्त समय के तीसरे मिनट में जोसेफ मार्टिनेज के गोल से बढ़त बनाई लेकिन सिनसिनाटी ने 114वें मिनट में युया कुबो के गोल से मैच को फिर बराबरी पर ला दिया।

End of Feed