सैनिक के बेटे जसपाल राणा ने सालों किया था देश का नाम रोशन, निशानेबाजी में कितनी उपलब्धियां, यहां देखिए

Jaspal Rana Achievements: भारत के पूर्व निशानेबाज व कोच जसपाल राणा ने भारतीय निशानेबाजी को उस स्तर तक पहुंचाया जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था। उस जमाने में जब वैश्विक प्रतियोगिताओं में भारत को निशानेबाजी में मेडल मिलने की किल्लत रहती थी, तब जसपाल ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की थीं।

Jaspal Rana Achievements: आज भारत ने एक अपना एक ऐसा चेहरा खो दिया है जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा। निशानेबाजी में भारत के सबसे बड़े चेहरे के रूप में प्रसिद्ध रहे जसपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। कुछ ही दिन पहले उनकी सर्जरी हुई थी, लेकिन किसी से नहीं सोचा था कि वो ऐसे सबका साथ छोड़ देंगे। वो युवा भारतीय निशानेबाज मनु भाकर के कोच भी थे। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जन्मे एक सैनिक के बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर निशानेबाजी में वो उपलब्धियां हासिल की जो सदियों तक याद रखी जाएंगी।

Jaspal Rana Achievements

जसपाल राणा की उपलब्धियां (NRAI)

जसपाल राणा ने उत्तरकाशी के एक ऐसे परिवार में पले-बढ़े जहां निशानेबाजी खून में था। उनके पिता एक सैनिक थे जो 1971 युद्ध भी लड़े। पिता को भी निशानेबाजी में बहुत दिलचस्पी थी और बाद में वही उनके पहले कोच भी बने। घर में भाई-बहन भी निशानेबाज थे लेकिन सबसे ज्यादा नाम जसपाल ने कमाया और बुलंदियों को छुआ। एक नजर डालते हैं जसपाल राणा की सफलताओं पर।

End of Feed