कुदरत का कमाल केरल में दिखा बार्सिलोना स्टार यमाल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो

केरल में इन दिनों लमिन यमाल जैसा दिखने वाला एलन जेम्स तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। फुटबॉल खेलने वाले एलन के वीडियो को पिछले 24 घंटे में लाखों-करोड़ों लोग देख चुके हैं।

केरल के कोल्लम जिले के चक्कुवल्ली में इन दिनों बार्सिलोना स्टार लमिन यमाल के नाम की खूब चर्चा है। ऐसा नहीं है कि बार्सिलोना का यह स्टार भारत के दौर पर है, बल्कि इसके पीछे 10वीं के छात्र एलन जेम्स हैं जो बिल्कुल यमाल की तरह दिखते हैं। एलन जेम्स से मिलने के लिए उनके घर के बाहर लोगों का तांता लगा रहा है। इतना ही नहीं फुटबॉल खेलने वाले एलन के वीडियो को पिछले 24 घंटे में लाखों-करोड़ों लोग देख चुके हैं। जब भी एलन स्पेन की जर्सी में अपने लोकल मैदान में खेलने उतरते हैं, स्थानीय लोगों में एक अजब तरह का उत्साह भर जाता है।

lamine yamal alan james

लमिन यमाल और एलन जेम्स (साभार-X)

दोस्त ने बनाया वीडियो तो वायरल हुए एलन

एलन की लाइफ में सबकुछ नॉर्मल था, लेकिन तभी तक जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुआ था। एलन का वीडियो उनके ब्लॉक पंचायत सदस्य और व्लॉगर निखिल मनोहर ने बनाया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही इसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। जेम्स का यमाल की तरह स्पेन की जर्सी पहने हुए वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गए, जिससे यह वह रातोंरात स्टार बन गए। एएनआई के अनुसार, मनोहर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

End of Feed