भारत को बड़ा झटका, थॉमस कप सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे लक्ष्य सेन, जानिए वजह

Thomas Cup Badminton Tournament Finals: थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत को करारा झटका लगा है। लक्ष्य सेन दाहिनी कोहनी में सूजन के कारण इसमें नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में विश्व के 30वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत कोर्ट पर उतरेंगे।

Thomas Cup Badminton Tournament Finals: भारत को फ्रांस के खिलाफ होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन दाहिनी कोहनी में सूजन के कारण इसमें नहीं खेल पाएंगे और उनकी अनुपस्थिति में विश्व के 30वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत कोर्ट पर उतरेंगे। लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में दो मैच प्वाइंट बचाकर विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन पर एक घंटे 28 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 18-21 22-20 21-17 से जीत दर्ज की, जिससे भारत ने चीनी ताइपे पर 3-0 से जीत हासिल की। इस मैच के दौरान हालांकि लक्ष्य की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अभी तक इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं।

Lakshya Sen

थॉमस कप सेमीफाइनल से बाहर हुए लक्ष्य सेन (फोटो साभार- senlakshya)

थॉमस कप सेमीफाइनल से बाहर हुए लक्ष्य सेन

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) के सचिव संजय मिश्रा ने बयान में कहा, ’’क्वार्टरफाइनल के एक कड़े मुकाबले में कई बार डाइव लगाने के बाद लक्ष्य की कोहनी में चोट लग गई। टीम के चिकित्साकर्मियों ने गहन जांच के बाद एहतियाती तौर पर यह फैसला किया। ताकि लक्ष्य चोट से उबर सके और अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो वह फाइनल के लिए पूरी तरह से फिट हो सकें।’’ लक्ष्य के ’मेंटोर’ (मार्गदर्शक) और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने पीटीआई से कहा, ’’ उनके पैरों में छाले भी पड़ गए हैं।’’ लक्ष्य की अनुपस्थिति में युवा आयुष शेट्टी विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ शुरुआती एकल मैच खेलेंगे। पोपोव ने 2024 में हाइलो ओपन में भारतीय खिलाड़ी को हराया था। श्रीकांत दूसरे एकल मुकाबले में विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर का सामना करेंगे।

End of Feed