Indonesia Open 2024: लक्ष्य सेन के हार के साथ इंडोनेशियाओपन में खत्म हुई भारतीय चुनौती

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 7, 2024, 08:30 PM IST

Indonesia Open 2024: भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही इंडोनेशिया ओपन में भारत का सफर खत्म हो गया है। उन्हें डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से हार मिली।

Indonesia Open 2024: भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन की पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां भारत की चुनौती समाप्त हो गई। दुनिया में 14वें नंबर के खिलाड़ी सेन एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 22-24, 18-21 से हार गये।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

लक्ष्य सेन (साभार-BAI)

दोनों खिलाड़ियों के बीच पांच मैचों में यह एंटोनसेन की तीसरी जीत है। सेन और एंटोनसेन के बीच पहले गेम में काफी करीबी मुकाबला देखने को मिला। डेनमार्क के खिलाड़ी ने 4-0 की बढ़त के साथ शुरूआत की लेकिन सेन ने वापसी करते हुए स्कोर 5-5 से बराबर किया और फिर 15-11 की बढ़त बना ली।

End of Feed