स्पोर्ट्स

French Open 2024: इगा स्वियातेक लगातार तीसरी बार बनीं फ्रेंच ओपन चैंपियन

पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया है।

Image

इगा स्वियातेक

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • इगा स्वियातेक ने चौथी बार जीता फेंच ओपन खिताब
  • 24साल से कम उम्र में 4 फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी
  • बनीं सेरेना के बाद लगातार तीन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहली खिलाड़ी

पेरिस: दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने जैस्मिन पाओलिनी को 6-2, 6-1 से हराकर लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया। पोलैंड की स्वियातेक का ये चौथा फ्रेंच ओपन और पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। 24 साल की होने से पहले वो चार बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने वाले दुनिया की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। पुरुष खिलाड़ियों में ये उपलब्धि राफेल नडाल और बोजोर्न बर्ग जैसे धाकड़ खिलाड़ी ही कर सके हैं।

फ्रेंच ओपन में जीता लगातार 21वां मैच

पिछले तीन साल में स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन में एक भी मैच नहीं गंवाया है। उनकी विजय रथ लगातार जारी है। वो लगातार 21 मैच में जीत दर्ज कर चुकी हैं। फ्रेंच ओपन में उन्हें आखिरी बार हार साल 2021 के क्वार्टर फाइनल में मिली थी। उन्हें आखिरा बार लाल बजरी पर मारिया सक्कारी ने पटखनी दी थी।

23 साल 8 दिन की उम्र में जीता चौथा खिताब

23 वर्षीय इगा ने फाइनल में अपना दबदबा दिखाते हुए इटली की जैस्मिन पाओलिनी को महज 68 मिनट में पटखनी दे दी। इटली की खिलाड़ी को इगा ने कोई मौका नहीं दिया। इगा स्वियातेक फ्रेंच ओपन के चार खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। इगा ने 23 साल 8 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले ये रिकॉर्ड जस्टिन हेनिन के नाम दर्ज था। 25 साल 8 दिन में हासिल की थी। वहीं क्रिस एवर्ट ने 25 साल 168 दिन और स्टेफी ग्राफ 25 साल 361 दिन में चौथी बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनीं थी।

दस साल बाद दिखा ऐसा दबदबा

इगा सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सेरेना ने साल 2012, 2013 और 2014 में यूएस ओपन खिताब अपने नाम किया था। अब एक दशक बाद इगा ने 2022, 2023 और 2024 में लगातार तीन फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम करने में सफल हुई हैं। एक दशक बाद महिला टेनिस में ऐसा दबदबा देखने को मिला है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article