स्पोर्ट्स

केरल सरकार ने किया पीआर श्रीजेश के लिए नकद पुरस्कार का ऐलान, जानिए मिलेगी कितनी राशि

केरल सरकार ने भारत को पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश को 2 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।

Image

पीआर श्रीजेश

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पीआर श्रीजेश के लिए केरल सरकार ने खोला खजाना
  • स्टार गोलकीपर को मिलेगा 2 करोड़ का नकद पुरस्कार
  • मुख्यमंत्री कार्यालय ने किया ऐलान

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने बुधवार को भारतीय हॉकी के दिग्गज गोलकीपर और पेरिस ओलंपिक में टीम को लगातार दूसरा पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पीआर श्रीजेश के लिए दो करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

श्रीजेश को मिलेगा 2 करोड़ का नकद पुरस्कार

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक, 'पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे पी आर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।'

हॉकी से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं श्रीजेश

श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक के बाद खेल से संन्यास ले लिया था। उन्हें टीम इंडिया की जूनियर टीम का कोच संन्यास के तुरंत बाद नियुक्त कर दिया गया है। श्रीजेश ने अपने संन्यास के फैसले को रिव्यू करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि खेल को अलविदा करने से बेहतर और कोई समय नहीं हो सकता। हालांकि टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद पीएम मोदी ने हॉकी टीम के सदस्यों से बाद करते हुए श्रीजेश को भविष्य के लिए टीम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article