Wimbledon 2026: कोको गॉफ को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंची कैरोलिना मुचोवा

चेक रिपब्लिक की कैरोलिना मुचोवा ने अमेरिका की कोको गॉफ को पटखनी देकर विंबलडन 2026 के महिला एकल फाइनल में एंट्री कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।

लंदन: चेक रिपब्लिक की कैरोलिना मुचोवा ने गुरुवार को सेमीफाइनल में रोमांचक टाईब्रेकर में कोको गॉफ का विंबलडन का सफर खत्म करते हुए महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। मुचोवा ने 6-2, 1-6, 7-6 से जीत हासिल की और पिछले छह वर्षों में ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली चेक गणराज्य की चौथी महिला खिलाड़ी बनीं। मुचोवा ने कहा,'यह एक बहुत बड़ी लड़ाई थी। यह उतार-चढ़ाव भरा सफर था।'

Karolína Muchova

कैरोलिना मुचोवा

गॉफ ने टाईब्रेकर में एक मैच प्वाइंट गंवा दिया जब उन्होंने जबरदस्त पहली सर्विस के बाद फोरहैंड शॉट नेट में मार दिया। इसके बाद मुचोवा ने पहला मैच प्वाइंट बनाया लेकिन वह इसे गंवा बैठीं क्योंकि वह घास पर फिसल गईं और गॉफ का शॉट उनके पास से निकल गया। लेकिन मुचोवा ने जल्द ही एक और मैच प्वाइंट बनाया और कोर्ट के कोनों में कई शॉट खेले। गॉफ ने कई शॉट बचाए लेकिन फिर उनका फोरहैंड शॉट नेट में उलझ गया और मुचोवा ने हैरानी में अपने हाथों से चेहरा ढक लिया।

End of Feed