बोस्टन: कीलियान एम्बापे की कप्तानी वाली फ्रांस ने गुरुवार को बोस्टन में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को को 2-0 के अंतर से मात देकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पिछले बार की उपविजेता फ्रांस के लिए गोल कप्तान एम्बापे के अलावा डेम्बेले ने 60वें और 66वें मिनट में किए। मैच का फर्स्ट हाफ गोल रहित रहा। एम्बापे मैच के 28वें मिनट में मिली पेनल्टी को गोल में तब्दील नहीं कर सके। फर्स्ट हाफ में की भूल को सेकेंड हाफ में शानदार गोल करके सुधार दिया और फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। एम्बापे के गोल करने के छह मिनट बाद डेम्बेले ने दूसरा गोल करके फ्रांस की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद मैच में और कोई गोल नहीं हुआ। फ्रांस की टीम लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल पहुंचने में सफल रहेगी।
फ्रांस ने मोरक्को के खिलाफ मुकाबले में शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के फर्स्ट हाफ में मोरक्को के 35 वर्षीय गोलकीपर यासिन बोनो ने दो शानदार सेव करके अपनी टीम को पिछड़ने से बचा लिया। फर्स्ट हॉफ का अंत 0-0 की बराबरी के साथ हुआ। भले ही फर्स्ट हाफ में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन मोरक्को की टीम उस रंग में नजर नहीं आई जिसके बल पर वो क्ववार्टर फाइनल तक पहुंची थी। फ्रांस ने फर्स्ट हाफ के बाद सकेंड हॉफ में भी अपने दबदबे को बरकरार रखा। 60वें मिनट में एम्बापे ने शानदार गोल किया। इसके छह मिनट बाद डेम्बेले ने एम्बापे को असिस्ट को गोल में तब्दीव कर दिया।
मेसी की बराबरी पर पहुंचे एम्बापे
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस में एम्बापे ने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। फीफा विश्व कप के इतिहास में अपना 20वां मैच खेल रहे फ्रांस के कप्तान ने 20वां गोल किया। एम्बापे फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा ह्यूगो लॉरेस के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। फ्रांस की अब सेमीफाइनल में भिड़ंत स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।
