Asian Para Games Judo: कपिल परमार ने जूडो में जीता ब्रॉन्ज, भारत को पहले दिन मिला तीसरा मेडल

कपिल परमार ने एशियन पैरा गेम्स में मेंस के J1-70kg इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के राफली अहनाफ शिदकी को महज 1 मिनट 9 सेकंड में 'इप्पोन' (Ippon) से हराकर यह पदक अपने नाम किया। पहले दिन यह भारत का तीसरा मेडल रहा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कपिल परमार ने एशियन पैरा गेम्स में मेंस के J1-70kg इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के राफली अहनाफ शिदकी को महज 1 मिनट 9 सेकंड में 'इप्पोन' (Ippon) से हराकर यह पदक अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले इस भारतीय जूडोका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और पदक हासिल किया।

Kapil Parmar

कपिल परमार ने जीता ब्रान्ज मेडल। फाइल फोटो

मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ी कपिल परमार 2017 से पैरा जूडो में हिस्सा ले रहे हैं और उन्हें J1 श्रेणी में रखा गया है। मुनव्वर अंजार अली सिद्दीकी के मार्गदर्शन में, उन्होंने इस खेल में भारत के सबसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स में से एक बनाया है। उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक और हांगझोऊ में चौथे एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीता है।

End of Feed