World Wrestling Championship: काजल और नीलम ने रचा इतिहास, पहली बार दो भारतीय महिला पहलवान विश्व खिताब की चुनौती पेश करेंगी

World Wrestling Championship: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवानों ने नया इतिहास रचा है। काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने स्वर्ण पदक के मुकाबलों में जगह बनाकर सुनिश्चित किया कि पहली बार वर्ल्ड रेसलिंग खिताब के लिए दो भारतीय महिला पहलवान चुनौती पेश करेंगी।

भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने मंगलवार को विश्व चैंपियनशिप में नया इतिहास रचा जब पदार्पण कर रही काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने स्वर्ण पदक के मुकाबलों में जगह बनाकर सुनिश्चित किया कि पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के एक ही सत्र में देश की दो महिला पहलवान विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

World Wrestling Championship, First Time Two Indian Women Wrestlers To Fight For World Title

पहली बार दो भारतीय महिला पहलवान विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं (X/United World Wrestling)

छब्बीस साल की नीलम ने 50 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना जापान की दिग्गज पहलवान यूई सुसाकी से होगा। वह विश्व चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली भारत की दूसरी महिला पहलवान बन गईं। इसके तुरंत बाद 18 वर्षीय काजल ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने 76 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की अनुभवी पहलवान आइपेरी मेडेट काइजी को 10-7 से हराकर शानदार वापसी की। इसके साथ ही वह खिताबी मुकाबले में पहुंचने वाली भारत की तीसरी पहलवान बन गईं।

End of Feed