Wimbledon 2026 Champion: यानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता विंबलडन का पुरुष एकल खिताब, अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी फाइनल में मात

इटली के 24 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पटखनी देकर लगातार दूसरी बार विंबलडन के पुरुष एकल खिताब पर कब्जा कर लिया है। सिनर ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया।

लंदन: इटली के 24 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पटखनी देकर लगातार दूसरी बार विंबलडन के पुरुष एकल खिताब पर कब्जा कर लिया है। सिनर ने तकरीबन चार घंटे फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 के अंतर से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। यानिक ने पहले सेट में हार का सामना करने के बाद शानदार वापसी की और लगातार तीन सेट जीतकर खिताब बचाने में सफल रहे। पिछले साल भी सिनर ने पहली बार विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीता था। सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचे सिनर ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। ज्वेरेव फ्रेंच ओपन 2026 का खिताब जीतने के बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वो लगातार दूसरा खिताब जीतने में नाकाम रहे। ज्वेरेव के खिलाफ यह सिनर की लगातार दसवीं जीत है।

Jannik Sinner

विंबलडन 2026 के पुरुष एकल चैंपियन यानिक सिनर

जीता करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब

ये सिनर के करियर का पांचवां ग्रैंड स्लेम खिताब है। सिनर दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2024, 2025), एक बार यूएस ओपन(2024) और दो बार विंबलडन (2025, 2026) सहित कुल पांच गैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं। फ्रेंच ओपन के फाइनल में उन्हें साल 2025 में कार्लोस अल्कराज के खिलाफ पांच सेट तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने की राह में केवल इसी खिताब की कमी रह गई है।

End of Feed