FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्व कप से पहले ईरान को बड़ा झटका, टीम को अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ईरान की राष्ट्रीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। ईरान को अमेरिका में अपने सभी लीग मुकाबले खेलने हैं। हालांकि, उसे अब वीजा की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के चलते ईरान की फुटबॉल टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ईरान की राष्ट्रीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। ईरान को अमेरिका में अपने सभी लीग मुकाबले खेलने हैं। हालांकि, उसे अब वीजा की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। ईरान की टीम में शामिल सभी 15 सदस्यों के पासपोर्ट अमेरिकी दूतावास को सौंपे गए हैं, लेकिन अभी तक वीजा मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Iran Team

ईरान टीम को वीजा का इंतजार। फोटो- @MarioNawfal X

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के चलते ईरान की फुटबॉल टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका में लीग मुकाबले खेलने वाली टीम को अपना बेस कैंप मेक्सिको बनाना पड़ा है। ईरानी फुटबॉल महासंघ (FFI) के अध्यक्ष मेहदी ताज ने बताया कि तुर्किये स्थित अमेरिकी दूतावास को टीम से जुड़े सभी सदस्यों के पासपोर्ट जमा करवाए गए हैं। लेकिन अभी तक वीजा मिलने का इंतजार है।

End of Feed