स्पोर्ट्स

TATA IPL 2023: आखिरकार विराट कोहली को क्यों संभालनी पड़ी फिर से इस टीम की कमान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 20, 2023, 03:58 PM IST

TATA IPL 2023, RCB captain Virat Kohli: आईपीएल के 27वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बेंगलोर की टीम विराट कोहली की कप्तानी में उतरी।

Image

विराट कोहली। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, RCB captain Virat Kohli: आईपीएल में एक बार फिर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कप्तानी करने हुए नजर आए। गुरुवार को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ बेंगलारे की टीम विराट कोहली की कप्तानी में उतरी। कोहली आईपीएल में करीब 18 महीने बाद कप्तानी करते हुए नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। लेकिन वे पंजाब के खिलाफ भी टीम में शामिल हैं। हालाकि, वे कप्तानी नहीं करेंगे। इसके चलते फ्रेंचाइजी ने विराट कोहली को एक बार फिर से कप्तानी का जिम्मा सौंपा है।

556 दिन बाद फिर कोहली ने संभाली कप्तानी

भारतीय टीम और आईपीएल में कप्तानी छोड़ चुके विराट कोहली ने 556 दिन बाद एक बार फिर कप्तानी संभाल ली है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में मोहाली में गुरुवार को पंजाब किंग्स के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम विराट कोहली की कप्तानी में उतरी। इससे पहले कोहली ने 21 अक्टूबर 2021 को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अंतिम बार कप्तानी की थी। हालांकि वे इसके बाद भी टीम के सदस्य हैं।

कोहली की कप्तानी में सर्वाधिक मैच खेलने उतरी आरसीबी

आईपीएल में ट्रॉफी का इंतजार कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम विराट कोहली की कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच खेलने मैदान पर उतरी। कोहली की कप्तानी में बेंगलोर की टीम कुल 140 मैचों खेलने उतरी। इसमें 66 मैचों में जीत मिली, जबकि 70 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 4 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका। वे टीम के छठे कप्तान थे। उनके कप्तानी छोड़ने के बाद फाफ डु प्लेसिस को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।

कोहली का जमकर चल रहा है बल्ला

आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है। टॉप-10 स्कोरर में कोहली का नाम शामिल है। वे 5 मैचों में 147.65 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए हैं। वे सातवें नंबर नर हैं। वे तीन अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article