भारतीय कुश्ती संघ के गतिरोध पर चर्चा के लिए आईओए की कार्यकारी समिति की बैठक 27 अप्रैल को

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 24, 2023, 08:53 PM IST

Indian Olympic Association vs Wrestling Federation of India: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के मौजूदा गतिरोध को खत्म करने के लिए गुरुवार को अपनी कार्यकारी परिषद की बैठक में चर्चा करेगा।

Indian Olympic Association vs Wrestling Federation of India: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के मौजूदा गतिरोध को खत्म करने के लिए गुरुवार को अपनी कार्यकारी परिषद की बैठक में चर्चा करेगा।

IOA vs PT Usha

आईओए लोगो और पीटी उषा। (फोटो - आईओए और पीटी उषा के ट्विटर से)

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि खेल मंत्रालय के महासंघ के सात मई को होने वाले चुनाव रोकने और देश की शीर्ष खेल संस्था को तदर्थ समिति का गठन करने तथा इसके गठन के 45 दिन के भीतर चुनाव कराने के लिए कहने के बाद ओलंपिक संघ ने जल्द से जल्द बैठक करने का फैसला किया। सरकारी निर्देशों के अनुसार तदर्थ समिति नई कार्यकारी समिति के चुनाव तक डब्ल्यूएफआई के दैनिक कार्यों का संचालन भी करेगी।

End of Feed