पहलवानों की मांग, डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ जांच के लिए जांच समिति का गठन हो

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 20, 2023, 02:37 PM IST

Indian wrestling controversy: भारतीय कुश्ती संघ और भारतीय पहलवाओं के बीच जारी विवाद रोज नए मोड़ लेता नजर आ रहा है। ताजा खबर के मुताबिक अब पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष के खिलाफ जांच के लिए जांच समिति के गठन की मांग की है। इससे पहले एफआईआर की धमकी भी दी गई थी।

विरोध कर रहे पहलवानों ने शुक्रवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए जांच समिति के गठन की मांग की। इससे एक दिन पहले पहलवानों ने इस खेल प्रशासक के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी थी।

vinesh phogat

विनेश फोगाट

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा को लिखे पत्र में पहलवानों ने कहा कि उनके कई युवा साथियों ने उन्हें बृज भूषण शरण सिंह के हाथों यौन उत्पीड़न का सामना करने के बारे में सूचित किया है। इस पत्र पर पांच पहलवानों के हस्ताक्षर हैं जिसमें तोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता रवि दहिया और बजरंग पूनिया भी शामिल हैं।

End of Feed