स्पोर्ट्स

मेस्सी पर भारी पड़े रोनाल्डो, प्रदर्शनी मुकाबले में रियाद ने पीएसजी को हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 20, 2023, 03:05 PM IST

Riyadh XI vs PSG: काफी समय बाद एक बार फिर फुटबॉल जगत के दो सबसे बड़े स्टार लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान में आमने-सामने आए। रोनाल्डो की टीम रियाद एकादश का मुकाबला लियोनेल मेस्सी की पेरिस सेंट जर्मेन से हुआ। इस मैच में रोनाल्डो के धमाल ने रियाद को शानदार जीत दिलाई।

Image

रोनाल्डो की टीम ने मेस्सी की पीएसजी को हराया (AP)

स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चेहरे में चोट (चीकबोन की चोट) के बावजूद दो गोल दागे लेकिन उनकी टीम रियाद एकादश को प्रदर्शनी फुटबॉल मैच में लियोनल मेस्सी की पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम ने 5-4 से हरा दिया।

पीएसजी के गोलकीपर केलोर नवास लगभग आधे घंटे का खेल पूरा होने के बाद जब गेंद को रोकने का प्रयास कर रहे थे तो उनका हाथ रोनाल्डो के चेहरे पर लग गया था। रोनाल्डो ने दो गोल में से एक पेनल्टी किक पर किया जो सऊदी अरब में उनका पहला गोल भी था।

रियाद एकादश की टीम में सऊदी अरब के क्लब अल नास्र और अल हिलाल के खिलाड़ी शामिल थे। टीम की कप्तानी रोनाल्डो कर रहे थे जो हाल में अल नास्र से जुड़े हैं। पीएसजी की तरफ से मेस्सी, मारक्विनहोस, सर्जियो रामोस, काइलियान एमबापे और ह्यूगो एकिटिके ने गोल किए।

End of Article