पहलवानों के प्रदर्शन ने लिया राजनीतिक रंग, किसान नेताओं ने किया खिलाड़ियों का समर्थन

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 25, 2023, 07:13 PM IST

India Wrestling Controversy: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई राजनीतिक नेताओं तथा खाप नेताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलकर उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। हुड्डा, कांग्रेस के एक अन्य नेता उदित राज, सीपीआई की वृंदा करात का पहलवानों ने स्वागत किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय कुश्ती विवाद
  • पहलवानों के प्रदर्शन ने लिया राजनीतिक रंग
  • किसान नेता ने भी खिलाड़ियों का समर्थन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई राजनीतिक नेताओं तथा खाप नेताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलकर उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। हुड्डा, कांग्रेस के एक अन्य नेता उदित राज, सीपीआई की वृंदा करात का पहलवानों ने स्वागत किया। इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने करात को प्रदर्शन का हिस्सा बनने से रोक दिया था। पहलवानों ने सोमवार को तमाम पक्षों से समर्थन की मांग की थी।

Indian Wrestlers Protest

भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन

हुड्डा ने लगभग 35 मिनट जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ बिताए। पहलवान जनवरी से ही भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं जिनके खिलाफ उन्होंने यौन उत्पीड़न और डराने धमकाने के आरोप लगाए हैं। हुड्डा ने जहां कोई बात नहीं की वहीं उदित राज ने प्रदर्शनकारी पहलवानों से उसी तरह अपनी मांग पर अडिग रहने के लिए कहा जिस तरह से किसान अपनी मांगों पर डटे रहे थे। उन्होंने कहा ‘‘जीत आपकी होगी।’’

End of Feed