स्पोर्ट्स

महान पूर्व फुटबॉलर पेले का अद्भुत सम्मान, ब्राजील के शब्दकोष में बने एक विशेषण, सर्वश्रेष्ठ के पर्यायवाची

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2023, 01:12 PM IST

Pele in Brazilian dictionary: पूर्व महान फुटबॉलर पेले का उनके देश ब्राजील में एक खास तरह से सम्मान किया गया है। वहां के एक शब्दकोष ने पेले को विशेषण के रूप में शामिल किया है जिसके मायने हैं ‘अतुलनीय, अद्वितीय और अद्भुत।’ मिशेलिस शब्दकोष ने बुधवार को यह घोषणा की।

Image

पेले

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महान पेले का खास अंदाज में सम्मान
  • ब्राजील के एक शब्दकोष में पेले का नाम दर्ज
  • सर्वश्रेष्ठ के पर्यायवाची बने पेले

ब्राजील के एक शब्दकोष ने पेले को विशेषण के रूप में शामिल किया है जिसके मायने हैं ‘अतुलनीय, अद्वितीय और अद्भुत।’ मिशेलिस शब्दकोष ने बुधवार को यह घोषणा की । इसके लिये चलाये गए हस्ताक्षर अभियान में सवा लाख से अधिक लोगों ने इस पर सहमति जताई थी। तीन बार के विश्व कप फुटबॉल विजेता पेले का दिसंबर में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

शब्दकोष में लिखा गया है, ‘‘ऐसा कोई जो असाधारण हो या जिसके गुण, कौशल और उत्कृष्टता का कोई सानी नहीं हो , पेले की तरह । अतुलनीय, अद्वितीय और अद्भुत।’’ उदाहरण : वह बास्केटबॉल का पेले है, वह टेनिस की पेले है, वह ब्राजीली रंगमंच का पेले है या वह चिकित्सा की पेले है।

गौरतलब है कि पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था और उन्हें सांतोस शहर में दफनाया गया। यह दिग्गज 15 साल की उम्र में सांतोस एफसी की ओर से खेलने के लिए शहर में आया था और फिर यहीं वह प्रसिद्ध हुए।

पेले का 2021 से कोलन कैंसर का इलाज चल रहा था। कैंसर के परिणामस्वरूप कई अंगों के काम करना बंद कर देने से उनकी मृत्यु हो गई। पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप खिताब दिलाया था और 77 गोल के साथ टीम के सर्वकालिक टॉप स्कोररों में से एक बने रहे थे।

End of Article