Paris Olympics में दिखी भारत की महिला शक्ति, मनु भाकर की सफलता पर राहुल द्रविड़ ने दिया खास बयान

Rahul Dravid praises Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिलाओं ने जमकर अपना जलवा बिखे्रा है। महिला खिलाड़ियों में पहली स्टार बनकर उभरीं निशानेबाज मनु भाकर जिन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। मनु की सफलता पर भारतीय क्रिकेट दिग्गज राहुल द्रविड़ भी अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • ओलंपिक में भारतीय महिलाओं का दिखा दम
  • मनु भाकर की सफलता पर बोले राहुल द्रविड़

तीन बरस पहले तोक्यो ओलंपिक में पिस्टल खराब होने से रोते हुए लौटी मनु ने भगवद गीता के सार को आत्मसात किया और गुरू जसपाल राणा के मार्गदर्शन में पेरिस में इतिहास रच डाला । उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद भारत को ओलंपिक में कांसा दिलाया। अपेक्षाओं और दबाव का सामना करने में माहिर महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने मनु भाकर को पहले ओलंपिक की कड़वी यादों को भुलाकर यहां ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

Rahul Dravid praises Manu Bhaker

राहुल द्रविड़ ने मनु भाकर की तारीफ की (AP)

द्रविड़ ने यहां इंडिया हाउस में एक परिचर्चा में कहा, "मनु की कहानी अद्भुत है। तोक्यो ओलंपिक की निराशा के बाद यहां आकर कांस्य पदक जीतना असाधारण उपलब्धि है।" भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ने कहा, "ऐसे खास दिन यहां आकर अच्छा लगा । इस तरह की उपलब्धियां बरसों के बलिदान, कड़ी मेहनत और समर्पण से मिलती है । एक खिलाड़ी के लिये यह आसान नहीं होता।"

End of Feed