Asian Games: एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए पहले से ज्यादा प्रतिबद्ध हैं भारतीय महिला हॉकी कप्तान सविता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2023, 02:14 PM IST

Indian Women Hockey captain Savita Punia: भारतीय महिला हॉक कप्तान सविता ने कहा कि 2018 एशियाई खेलों के फाइनल में निराशाजनक हार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्प है।

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता कप्तान सविता ने कहा कि 2018 एशियाई खेलों के फाइनल में निराशाजनक हार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पहले से कहीं अधिक दृढ़ संकल्प है। एशियाई खेलों का आयोजन आगामी सितंबर अक्टूबर में चीन के हांगझोऊ में होगा।

savita punia

सविता पुनिया

सविता ने ‘हॉकी इंडिया’ द्वारा शुरू की गई पॉडकास्ट श्रृंखला ‘हॉकी ते चर्चा’ में कहा, ‘‘ पिछले एशियाई खेलों में हम स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंच गए थे लेकिन फाइनल में जापान से केवल एक गोल (1-2) से हारना दिल तोड़ने वाला था। इस बार हमें लगता है कि हम पहले से कहीं अधिक दृढ़ हैं। हम अपने अभियान को शीर्ष स्थान पर खत्म करेंगे।’’

End of Feed