Junior Hockey World Cup: भारतीय जूनियर टीम का मिशन वर्ल्ड कप, इस टीम के खिलाफ तैयारी को परखने उतरेंगे हमारे धुरंधर

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 17, 2023, 01:52 PM IST

Junior Hockey World Cup: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पहले भारतीय युवा टीम अपनी तैयारी को परखने के लिए टूर्नामेंट में उतरेगी। चार देशों के टूर्नामेंट का आयोजन 19 अगस्त से होगा। इस मुकाबले में हमारे युवा पलटन का सामना स्पेन से होगा। टूर्नामेंट के टॉप की दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी।

Junior Hockey World Cup: भारतीय जूनियर हॉकी टीम शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे चार देशों के टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ मुकाबले से विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी। भारत का सामना 19 अगस्त को मेजबान जर्मनी से होगा। इसके दो दिन बाद टीम इंग्लैंड से खेलेगी। शीर्ष दो टीमों का सामना 22 अगस्त को फाइनल में होगा।

Junior Hockey World Cup

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India Twitter)

भारतीय जूनियर टीम ने जून में ओमान में जूनियर एशिया कप जीतकर दिसंबर में कुआलालम्पुर में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता था। अभ्यास शिविर में चोटिल हुए उत्तम सिंह की जगह विष्णुकांत सिंह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे ।

End of Feed