स्पोर्ट्स

भारत की पैदल चाल एथलीट भावना जाट पर लगा 16 महीने का प्रतिबंध, ये है वजह

भारत की शीर्ष पैदल चाल एथलीट भावना जाट पर नाडा ने वेयरअबाउट्स की जानकारी नहीं देने की वजह से 16 महीने के अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है।

Image

भावना जाट

KEY HIGHLIGHTS
  • भावना जाट पर लगा 16 महीने का प्रतिबंध
  • वेयरअबाउ्टस की जानकारी देने में रहीं थी विफल
  • 10 अगस्त 2013 से लागू होगा प्रतिबंध

नई दिल्ली: भारत की शीर्ष पैदल चाल एथलीट भावना जाट पर पिछले साल अगस्त में ठिकाने की जानकारी नहीं देने के लिए नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक (एडीडीपी) पैनल ने 16 महीने का प्रतिबंध लगाया है। महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल की पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी भावना को पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने अस्थायी रूप से निलंबित किया था और उन्हें बुडापेस्ट से वापस बुला लिया गया था जहां वह 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पहुंची थीं।

10 अगस्त से लागू होगा प्रतिबंध

हालांकि उनका 16 महीने के प्रतिबंध का समय अस्थायी निलंबन की तारीख 10 अगस्त 2023 से शुरू हुआ। इस प्रकार उनका प्रतिबंध इस साल 10 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। नाडा नियमों के अनुच्छेद 2.4 के अंतर्गत उन्हें निलंबित करने का एडीडीपी का फैसला 10 जुलाई को सुनाया गया था लेकिन इसे राष्ट्रीय डोपिंग रोधी निगरानी संस्था की वेबसाइट पर गुरुवार को ही प्रकाशित किया गया।

ऐप की वजह से हुई थी भावना से चूक?

28 वर्षीय भावना मई और जून 2023 में दो डोप जांच से भी चूक गई थीं और उन्हें 2022 के अंत में उन्हें चेतावनी दी गई थी। भावना ने तब नाडा की ठिकाने की शर्तों को पूरा करने में अपनी विफलता के लिए मोबाइल एप में गड़बड़ियों को जिम्मेदार ठहराया था जिसके माध्यम से उन्हें फॉर्म भरना था और बाद में उनका फोन खो गया था। उन्होंने पीटीआई को बताया था कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article