Paris Olympics: ओलंपिक के लिए भारतीय राइफल और पिस्टल टीम का ऐलान, दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी मनु भाकर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2024, 05:35 PM IST

Paris Olympics 2024, Indian Rifle And Pistol Team Announced: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत की राइफल और पिस्टल टीम का ऐलान हो गया है। ओलंपिक के लिए घोषित इस टीम में मनु भाकर भी शामिल हैं जो दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। पेरिस ओलंपिक के लिए 15 सदस्यी राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • भारत की राइफल और पिस्टल टीम का ऐलान
  • मनु भाकर दो स्पर्धाओं में लेंगी हिस्सा

भारतीय निशानेबाजी महासंघ ने पेरिस ओलंपिक के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा की जिसमें स्टार पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर अकेली ऐसी खिलाड़ी है जो दो स्पर्धाओं में भाग लेगी। टीम का चयन वर्चुअल बैठक में किया गया। टीम में आठ राइफल और सात पिस्टल निशानेबाज शामिल हैं।

Paris Olympics 2024, Indian Rifle And Pistol Team Announced

भारतीय ओलंपिक राइफल और पिस्टल टीम का ऐलान (Instagram)

चयन समिति ने ट्रायल्स के परिणामों को प्राथमिकता देने का फैसला किया जिससे विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल जैसे निशानेबाजों के लिए दरवाजे बंद हो गए। पाटिल अपनी पसंदीदा 10 मीटर एयर राइफल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन इसके बावजूद वह ओलंपिक टीम में शामिल करने की गुहार लगा रहे थे क्योंकि उन्होंने कोटा हासिल किया था। निशानेबाजी में कोई व्यक्तिगत खिलाड़ी नहीं बल्कि देश को कोटा दिया जाता है।

End of Feed