Asian Games, SQUASH: जोशना-वेलवन की जोड़ी ने एशियन गेम्स स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स में हमवतन जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Joshna-Velavan Enter QF Of Squash Mixed Doubles Event Of Asiad: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में अब भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों ने भी दम दिखाना शुरू कर दिया है। स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भारत की जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने हमवतन जोड़ी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

ASIAD SQUASH: गुरुवार को एशियाई खेलों में मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश प्रतियोगिता में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने अपने ही देश के खिलाड़ियों सूरज चंद और शमीना रियाज़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ESPN के अनुसार, अनुभवी जोशना और वेलवन ने यह मुकाबला 2-0 (11-7, 11-10 के स्कोर के साथ) से जीता।

Joshna Chinappa And Velavan Senthilkumar Pair Enter Quarter Final Of Asian Games Squash Mixed Double

जोशना-वेलावन की जोड़ी ने एशियन गेम्स स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

पहला गेम जोशना और वेलवन के लिए आसान रहा, जिसे उन्होंने 11-7 से जीता। दूसरे गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली, क्योंकि सूरज और शमीना की युवा जोड़ी ने 7-9 से पिछड़ने के बाद वापसी की और स्कोर 9-9 से बराबर कर दिया। हालांकि, जोशना और वेलवन का अनुभव उन पर भारी पड़ा।

End of Feed