Asian Games 2023 के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों का हुआ ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 31, 2023, 08:28 PM IST

Asian Games 2023, Hockey: ग्वांगझू में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों का ऐलान कर दिया गया है। ललित उपाध्याय ने चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम में वापसी की लेकिन स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह और कार्ति सेलवम को टीम में जगह नहीं मिली।

अनुभवी ललित उपाध्याय ने चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम में वापसी की लेकिन स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह और कार्ति सेलवम को टीम में जगह नहीं मिली। हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल तीन खिलाड़ियों आकाशदीप, कार्ति और डिफेंडर जुगराज सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया।

Indian hockey squads for Asian Games 2023 announced

भारतीय हॉकी टीम (AP)

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर हार्दिक सिंह एशियाई खेलों के लिए क्रमश: कप्तान और उप कप्तान की भूमिका निभाते रहेंगे। टीम में जुगराज की जगह संजय लेंगे जबकि आकाशदीप और कार्ति की जगह ललित और अभिषेक को टीम में शामिल किया गया है। टीम में पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुकर पाठक के रूप में दो गोलकीपर शामिल हैं।

End of Feed