किर्गिस्तान खिलाफ उतरेगी भारतीय फुटबॉल टीम, ऐसा होने पर भी जीत जाएगी टूर्नामेंट

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 27, 2023, 08:00 PM IST

Indian football team vs Kyrgyzstan football team : भारतीय टीम ने पिछले बुधवार को म्यांमा पर 1-0 की जीत हासिल की थी। टूर्नामेंट जीतने के लिए उन्हें महज एक ड्रॉ की जरूरत है, क्योंकि किर्गिस्तान गणराज्य ने शनिवार को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में म्यांमा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

Indian football team vs Kyrgyzstan football team : किर्गिस्तान गणराज्य के खिलाफ ड्रॉ से भी भारतीय टीम मंगलवार को तीन देशों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लेगी, लेकिन मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि मेजबान टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने पिछले बुधवार को म्यांमा पर 1-0 की जीत हासिल की। उन्हें टूर्नामेंट जीतने के लिये महज एक ड्रॉ की जरूरत है, क्योंकि किर्गिस्तान गणराज्य ने शनिवार को टूर्नामेंट के दूसरे मैच में म्यांमा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। वहीं किर्गिस्तान गणराज्य को अगर टूर्नामेंट की ट्राफी हासिल करनी है तो उसे भारत के खिलाफ जीत की दरकार होगी।

Indian Football Team head coach Igor Stimac

मुख्य कोच इगोर स्टिमक और अन्य साथी। (फोटो - इंडियन फुटबॉल टीम के ट्विटर से)

स्टिमक ने मैच पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हम जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे। हमारे पास स्टेडियम में समर्थक मौजूद हैं और हमारे पास खुद को साबित करने का मौका है। यह पहले मैच की तुलना में ज्यादा मजबूत टीम होगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं सही था जब मैंने कहा था कि म्यामां ऐसी टीम है जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हमने किर्गिस्तान गणराज्य के खिलाफ यह देखा भी। किर्गिस्तान की टीम के खिलाफ यह एक अलग चुनौती होगी क्योंकि उनके पास जीत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।’

End of Feed